X का नया AI फीचर: अब लंबा आर्टिकल पढ़ने की जरूरत नहीं, एक क्लिक में मिलेगा पूरा सार

Technology News: Elon Musk के प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने एक नया फीचर ‘AI-powered article summaries’ लॉन्च किया है. इस फीचर की...

X New AI Feature
एक्स

Technology News: Elon Musk के प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने एक नया फीचर ‘AI-powered article summaries’ लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स लंबे आर्टिकल को पढ़े बिना ही उसका छोटा और आसान सार (summary) देख सकते हैं. अगर आप पूरा आर्टिकल पढ़ने की बजाय सिर्फ जरूरी पॉइंट्स जानना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए काफी टाइमसेवर साबित हो सकता है.

कैसे काम करता है यह फीचर?

  • आर्टिकल ओपन करें.
  • Summarise बटन पर टैप करें.
  • X का AI तुरंत बुलेट पॉइंट्स में पूरी जानकारी दे देगा.
  • यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कम समय में ज्यादा कंटेंट समझना चाहते हैं.

यूजर्स की राय और नए फीचर्स

इस फीचर को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ लोग इसे बेहद उपयोगी और टाइम बचाने वाला मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को डर है कि इससे आर्टिकल का मजा खराब हो सकता है. कुछ यूजर्स चाहते हैं कि summary अपने आप दिखे, बटन दबाने की जरूरत ही न हो.

सिर्फ Summarise ही नहीं, ‘Listen’ फीचर भी लॉन्च

X ने Grok AI की मदद से “Listen” फीचर भी शुरू किया है, जिससे आप आर्टिकल को सुन सकते हैं और मल्टीटास्किंग कर सकते हैं.

किसे मिलेगा ये फीचर?

सिर्फ Premium और Premium Plus यूजर्स के लिए ये फीचर लॉन्च किया गया है. इसकी भारत में कीमत-

  • Premium: ₹427/महीना
  • Premium Plus: ₹2570/महीना

फिलहाल पहले 2 महीनों के लिए डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

X के मुताबिक, इन फीचर्स के आने के बाद प्लेटफॉर्म पर आर्टिकल एंगेजमेंट 18 गुना तक बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: Google Maps का नया AI फीचर ‘Ask Maps’: अब सवाल पूछकर ढूंढें अपनी पसंदीदा जगह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *