Chaibasa: बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित रेलवे के नए क्वार्टर निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह मोबाइल चोरी की घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में लगे मजदूर रात में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया.घटना का पता चलते ही मजदूरों और स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा किया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान बीर नायक (19 वर्ष), निवासी टंकीसाई, बड़ाजामदा के रूप में हुई है.
पहले भी मोबाइल चोरी और छिनतई की कई मामलें आए है सामने
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीर नायक पहले भी मोबाइल चोरी और छिनतई की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है. बताया जा रहा है कि वह दो से चार मोबाइल चोरी अथवा छिनतई के मामलों में शामिल रह चुका है. काली मंदिर क्षेत्र में हुई एक मोबाइल चोरी के मामले में भी वह पहले गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ : बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवक लापता, परिजनों में दहशत
