Palamu: जपला-नबीनगर मुख्य मार्ग पर मेंहदीनगर छोटी नहर पुल के समीप रविवार को पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.
Also Read: सरायकेला पुलिस प्रशासन सख्त, अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया विशेष जांच अभियान

घायलों में तीन का इलाज जारी
अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों में अमित कुमार (16) ग्राम एराजी कुसुंभरा, आरजू अंसारी (17) ग्राम एराजी कुसुंभरा, राहुल कुमार (18) ग्राम एराजी कुसुंभरा तथा दिलकश राजा (18) ग्राम दरूआ शामिल हैं. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिलकश राजा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया.
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार
प्राप्त सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि युवक बाइक से जा रहे थे. अचानक दूसरी ओर से आ रही पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार युवक सड़क किनारे नाली में जा गिरे और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं चालक पिकअप वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
