Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: कई दलों से आए कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Bokaro: भारतीय जनता पार्टी, बोकारो जिला ने चास स्थित दीपांजलि पैलेस में मिलन समारोह का आयोजन किया. जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज एवं बोकारो...

Bokaro: भारतीय जनता पार्टी, बोकारो जिला ने चास स्थित दीपांजलि पैलेस में मिलन समारोह का आयोजन किया. जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज एवं बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रकाश कुमार, मंतोष यादव, अरुण राय, भानु प्रताप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने सभी नए साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल पुलिस ने अलग-अलग चोरी मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी भेजे गए जेल

झारखंड में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है: विरंची नारायण

वहीं पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि झारखंड में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है. भाजपा ही राज्य के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों के हित और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की गारंटी दे सकती है. उन्होंने सभी नए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा चास नगर दक्षिणी के अध्यक्ष विक्की राय ने किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, कुमार अमित, मुकेश राय, संजय त्यागी, एंजेला सिंह, विभिषण सिंह, अवधेश यादव, भानु प्रताप सिंह, प्रमोद महतो, राजीव रंजन तिवारी, विकास कुमार बंटी गुप्ता समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बोकारो के चिन्मय स्कूल के पूर्व छात्र शुभम कुमार बने पटना के उप विकास आयुक्त

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *