Palamu: महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पलामू पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी द्वारा टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित “टाउन महिला थाना” के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर सदर एसडीपीओ श्री राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर श्री सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी श्री ज्योतिलाल रजवार, महिला थाना प्रभारी सुश्री पार्वती कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई
नवनिर्मित भवन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित मामलों का त्वरित व संवेदनशील निष्पादन करना है. इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं को एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा.
आधुनिक सुविधाएं की है व्यवस्था
नए थाना भवन में आम नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे फरियादियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो.
प्रभावी पुलिसिंग व्यवस्था
महिला संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए बेहतर आधारभूत संरचना मिलने से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनेगी. इससे महिलाएं अपनी समस्याएं बिना किसी झिझक के सुरक्षित माहौल में रख सकेंगी.
पलामू पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है.

