सरायकेला: कांड्रा ऊपरबेड़ा में ग्रामीणों ने जमीन दलालों, पुलिस और पत्रकार को बनाया बंधक, SP रवाना

Saraikela: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा ऊपरबेड़ा में बड़ी घटना सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने जमीन दलालों,...

Villagers Hold Land Brokers, Police Team and Journalist Hostage in Kandra Upperbeda, SP Leaves for Spot
Villagers Hold Land Brokers, Police Team and Journalist Hostage in Kandra Upperbeda, SP Leaves for Spot

Saraikela: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा ऊपरबेड़ा में बड़ी घटना सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने जमीन दलालों, पुलिस टीम और एक पत्रकार को बंधक बना लिया है.

कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस टीम

बताया जा रहा है कि जमीन संबंधी किसी मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और बंधक बना लिया. वहां मौजूद एक पत्रकार को भी बंधक बना लिया गया.

रवाना हुए जिला SP

घटना की सूचना मिलते ही जिला एसपी स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए हैं. मौके पर तनाव का माहौल बताया जा रहा है. एक पत्रकार न्यूज कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे, उन्हें भी बंधक बनाए जाने की बात सामने आई है.

घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं 

हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना की स्थिति और पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *