गेतलसूद डैम में 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन

रांची: रांची के गेतलसूद डैम में 100 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया...

रांची: रांची के गेतलसूद डैम में 100 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. पहले चरण में 50 मेगावाट का प्लांट 31 मार्च तक चालू हो जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 50 मेगावाट का प्लांट 30 जून तक चालू होने की संभावना है.

इस परियोजना की कुल लागत लगभग 800 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसका निर्माण कार्य एलएंडटी कंपनी द्वारा किया जा रहा है. परियोजना के शुरू होने के बाद राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

एक साल बाद सिकिदिरी हाइडल से बिजली उत्पादन शुरू

इधर सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से करीब एक साल बाद फिर से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है. बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर पंकज मिश्रा और सौरभ की तकनीकी मदद से खराबी को दूर किया गया और 55 मेगावाट लोड पर इसकी सफल टेस्टिंग की गई.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 6 मार्च को पेनस्टॉक का ट्रेस रैक टूट जाने के कारण इस प्लांट से बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया था. अब तकनीकी समस्या दूर होने के बाद फिर से बिजली उत्पादन शुरू होने से बिजली व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *