Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के आवेदन शुरू, 31 मार्च तक मौका

रांची: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस छात्रवृत्ति के तहत राज्य के...

रांची: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस छात्रवृत्ति के तहत राज्य के 5000 विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी.

कब तक लिए जाएंगे आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है. इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस छात्रवृत्ति के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं और जिन्होंने कक्षा 7 की परीक्षा कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है. हालांकि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है.

ऐसी होगी परीक्षा

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति के लिए चयन परीक्षा दो खंडों में आयोजित की जाएगी. दोनों खंडों में 90-90 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के प्रश्नों का कठिनाई स्तर कक्षा 7 और 8 के पाठ्यक्रम के अनुसार होगा.

परीक्षा में रिजनिंग, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *