वेकेशन बेंच में शत प्रतिशत मामलों का हुआ निष्पादन, जस्टिस रोगोंन मुखोपाध्याय ने 853 केस निपटाए

Ayush Chauhan Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के इतिहास में वेकेशन बेंच ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. 18 मई से लेकर 4...

Ayush Chauhan

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के इतिहास में वेकेशन बेंच ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. 18 मई से लेकर 4 जून तक 5 दिन के कार्यकाल में वेकेशन बेंच के न्यायाधीश रोगोंन मुखोपाध्याय के सिंगल बेंच में कुल 891 मामले सूचीबद्ध हुए जिसमें से 853 का निष्पादन किया गया. झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा प्रस्तुत आंकड़े के अनुसार 22, 26, 29 मई के अलावा 1, 2 एवं 4 जून को वेकेशन बेंच का संचालन किया गया.

जिसमें 22 मई को PIL (DB) के 2 मामले, 26 मई को सिंगल बेंच में ABA, WPC, CrMP, BA से जुड़े 224 मामले, 29 मई को Cr Rev 2, BA 249, ABA 63, CrA(SJ) 8, WPC 8, CMP 1, 1 जून को WP(Cr) 2, 2 जून को WPC 4, CMP 1, ABA 43, BA 145, CrA(SJ) 7 एवं 4 जून को BA 126, CrA(SJ) 5, CMP 1, Cr Rev 1, ABA 18, CMP 1 मिलाकर कल 891 मामले सूचीबद्ध किए गए थे.

कुल 853 मामलों का किया गया निष्पादन 

जिसमें ABA के कुल 169 मामले, BA के 649 मामले, CMP के 1 मामला, CrA(SJ) के 15 मामले, Cr MP के 2 मामले, Cr Rev के 2 मामले, WPC के 10, WP(Cr) के 5 मामले मिलाकर कुल 853 का निष्पादन किया गया. यह आंकड़ा न्यायपालिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है वेकेशन बेंचों की संरचना और कार्य-अवधि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) द्वारा ‘सुप्रीम कोर्ट नियम, 2013’ के तहत तय की जाती है.

ALSO READ:RIMS-2 निर्माण कार्य शुरू होते ही विरोध तेज, ग्रामीणों ने DC से की भूमि की रक्षा की मांग 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *