रांची नगर निगम के 105 पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, प्रक्रिया शुरू

Ranchi: रांची नगर निगम ने अपने पुराने और अनुपयोगी वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन वाहनों को स्क्रैप...

105 old vehicles of Ranchi Municipal Corporation will be scrapped, process started

Ranchi: रांची नगर निगम ने अपने पुराने और अनुपयोगी वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा, ताकि निगम परिसर में जगह खाली हो सके और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सके. नगर निगम ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉटरी के माध्यम से चार एजेंसियों का चयन किया है. इन्हें अलग-अलग वाहनों और स्क्रैप सामग्री को हटाने की जिम्मेदारी दी गई है. चयनित एजेंसियों में एम/एस पाइनव्यू रीसाइक्लर्स प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस भारत वेस्ट मैनेजमेंट, एम/एस ग्रैंड ग्लोबल और आशा ट्रेडर शामिल हैं. नगर निगम के अनुसार, पाइनव्यू रीसाइक्लर्स 17 कंडम स्वराज माजदा बसों को स्क्रैप करेगी. वहीं भारत वेस्ट मैनेजमेंट को 52 कंडम टाटा ऐस वाहनों को हटाने का काम मिला है. ग्रैंड ग्लोबल 36 अन्य पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग करेगी, जबकि आशा ट्रेडर को लोहे और अन्य स्क्रैप सामग्री के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: IM CAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, MBA का सपना पूरा करने का मौका, जानें पात्रता, फीस और आवेदन प्रक्रिया

तय समय के भीतर काम पूरा करने का निर्देश

नगर निगम ने सभी एजेंसियों को तय समय के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है. साथ ही पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि स्क्रैपिंग का काम पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और पर्यावरणीय नियमों के अनुसार हो. नगर निगम का कहना है कि पुराने और बेकार वाहनों को हटाने से निगम की परिसंपत्तियों का बेहतर प्रबंधन होगा. जगह का सही उपयोग हो सकेगा और प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बनेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *