भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का मामला: थाना प्रभारी समेत दो पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने दिया विभागीय जांच के आदेश

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामला में थाना प्रभारी समेत दो पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय...

फाइल फोटो
फाइल फोटो

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामला में थाना प्रभारी समेत दो पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है. डीजीपी कार्यालय (पीजी शाखा) ने देवघर एसपी को पत्र भेजकर मामले में त्वरित कार्रवाई करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. यह मामला देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के निवासी अक्षय कुमार पाण्डेय (ग्राम-कुंजीसार) द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत से जुड़ा है. आवेदक ने व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस मुख्यालय के जन शिकायत नोडल पदाधिकारी को अपनी शिकायत भेजी थी. शिकायत में जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार और एएसआई कौशेलेन्द्र कुमार पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. थाना प्रभारी और एएसआई पर आर्थिक अनियमितताओं और रिश्वत मांगने के आरोप हैं. इसके अलावा पुलिस शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर आम नागरिक को प्रताड़ित करने का दावा किया गया है, साथ ही मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का आरोप.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन न करने की बात कही गई है.

पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, जारी किए जांच के आदेश

पुलिस मुख्यालय के डीजीपी उपाधीक्षक (पीजी शाखा) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस शिकायत की छायाप्रति देवघर एसपी को भेज दी गई है. पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि, इस आवेदन में जिक्र किए गए गंभीर आरोपों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और संबंधित जांच प्रतिवेदन यथाशीघ्र पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *