Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन संरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने अपरिहार्य कारणों से दोनों परीक्षाओं की निर्धारित शारीरिक जांच परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है.
11 से 13 अगस्त तक होनी थी वन क्षेत्र पदाधिकारी की जांच
झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-04/2024) में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 11 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित की जानी थी। अब आयोग के नए आदेश तक यह प्रक्रिया स्थगित रहेगी.
सहायक वन संरक्षक की परीक्षा भी टली
वहीं, झारखंड सहायक वन संरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-03/2024) में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 17 और 18 अगस्त 2026 को प्रस्तावित थी. आयोग ने इसे भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है.
अभ्यर्थी JPSC की वेबसाइट पर रखें नजर
JPSC ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं की नई तिथि बाद में जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें.
