Breaking- JPSC और JSSC परीक्षाएं रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, तीन याचिका दायर

Ranchi: JPSC और JSSC के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार द्वारा JPSC और JSSC की अलग-अलग परीक्षाओं को रद्द...

jhakhand highcourt

Ranchi: JPSC और JSSC के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार द्वारा JPSC और JSSC की अलग-अलग परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है. जिसके बाद अब इस मामले ने कानूनी लड़ाई का रूप ले लिया है. परीक्षाएं रद्द होने के कारण जिन नवनियुक्त लोगों की नौकरी और नियुक्ति पर संकट आ गया है, उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली है. हाईकोर्ट में अलग-अलग वकीलों के माध्यम से JPSC परीक्षा के ज़रिए चयनित होकर नौकरी कर रहे कई लोगों ने राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है. हालांकि अभी प्रार्थियों की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है, लेकिन जब उनके मामले की सुनवाई होगी तो यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा कि हाईकोर्ट इस मामले में क्या रूख अपनाता है. फिलहाल हाईकोर्ट में तीन लोगों ने याचिका दायर कर दी है. दोनों याचिकाओं में हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिंहा और पीयूष चित्रेश प्रथियों का पक्ष रखेंगे. इस संबंध में अवधेश कुमार समेत अन्य ने हाईकोर्ट की शरण ली है.

यह भी पढ़ें: MMDR विधेयक के खिलाफ 25 से 31 अगस्त तक आंदोलन करेंगे वामदल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *