कोडरमा: पूरनानगर में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के पूरनानगर में मंगलवार की रात चोरों ने एक के बाद एक दो घरों को निशाना बनाकर चोरी...

एक ही रात दो घरों में चोरी

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के पूरनानगर में मंगलवार की रात चोरों ने एक के बाद एक दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. दोनों घरों के लोग घटना के समय घर से बाहर थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकानों के ताले तोड़े और अंदर घुसकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

कंचन देवी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

चोरी की शिकार कंचन देवी ने बताया कि उनके घर से करीब दो से ढाई लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं. चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और किचन, बेडरूम, पूजा रूम समेत सभी कमरों को खंगाल डाला. जहां भी उन्हें कीमती सामान मिला, उसे अपने साथ लेकर फरार हो गए.

मां ने देखा टूटा ताला, घर के अंदर बिखरा था सामान

बुधवार को जब कंचन देवी की मां घर देखने पहुंचीं तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी. चोरी की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे.

ALSO READ: कोडरमा: मरकच्चो मे मारपीट से गर्भपात मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पड़ोस के घर को भी बनाया निशाना

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संजय कुमार साव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. संजय कुमार साव फिलहाल नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं. उनके घर में चोरी से संबंधित नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *