कोडरमा: मरकच्चो मे मारपीट से गर्भपात मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Koderma: मरकच्चो पुलिस ने आपसी विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

मारपीट से गर्भपात मामले में आरोपी गिरफ्तार
मारपीट से गर्भपात मामले में आरोपी गिरफ्तार

Koderma: मरकच्चो पुलिस ने आपसी विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि बरवाडीह निवासी गोविन्द साव को मंगलवार की शाम उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पति के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

दरअसल, पांच दिन पहले पीड़िता के पति विकास साव ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर बताया था कि आपसी विवाद में आरोपी गोविन्द साव ने उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की थी. इस मारपीट के कारण महिला का गर्भपात हो गया था. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की.

जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: चाईबासा न्यायालय ने दुष्कर्म मामले के आरोपी को सुनाई 21 साल के कठोर कारावास की सजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *