Jamtara: भारतीय जनता मजदूर मंच की बैठक जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा शामिल हुए. बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं. जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने जितेंद्र राउत और प्रवीण कुमार पंडित को महामंत्री की जिम्मेदारी दी. वहीं जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में शिव शंकर मंडल, नाला प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर किस्कू, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन सेन, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष फनी भूषण मंडल तथा कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष परितोष राय को पदभार सौंपा गया. प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद झा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी. सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं. वहीं जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने कहा कि संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया. मौके पर संजीत मंडल, सत्य नारायण बाउरी सहित मंच के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों को JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

