हजारीबाग: मकई तोड़ने के आरोप से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में ग्रामीण की मौत, मां-बाप समेत तीन गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले के इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में मकई तोड़ने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में...

Hazaribagh: Dispute Over Alleged Corn Theft Turns Fatal, Villager Dies After Assault; Three Including Parents Arrested
Hazaribagh: Dispute Over Alleged Corn Theft Turns Fatal, Villager Dies After Assault; Three Including Parents Arrested

Hazaribagh: जिले के इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में मकई तोड़ने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट के दौरान छाती पर लात-घूंसे लगने से सुनील ठाकुर की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें छोटु ठाकुर उर्फ छोटु कुमार, उसकी मां जसवा देवी उर्फ जसिया देवी और उसके पिता सुरेश ठाकुर शामिल हैं.

घर पर पहुंचकर लगाया मकई तोड़ने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:07 बजे सूचना मिली कि देवकुली गांव में सुनील ठाकुर की मारपीट कर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घायल सुनील ठाकुर को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सुनील ठाकुर उनके घर पहुंचा था और मकई तोड़ने का आरोप लगा रहा था. इसी बात को लेकर सुनील और छोटु ठाकुर के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसी दौरान सुनील ठाकुर को छाती पर लात-घूंसे मारे गए, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में सुनील ठाकुर की मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच शुरू कर दी है.

पहले मां-बाप गिरफ्तार, रात में बेटा भी पकड़ा गया

घटना के बाद पुलिस ने सुरेश ठाकुर और जसवा देवी को पूछताछ के लिए थाना लाया. पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों को 23 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे छोटु ठाकुर उर्फ छोटु कुमार को पुलिस ने 23 अगस्त की रात गिरफ्तार कर लिया. उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई

मामले में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सुनील शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक नंदकिशोर दास के अलावा इचाक थाना के सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • छोटु ठाकुर उर्फ छोटु कुमार (32), पिता सुरेश ठाकुर, ग्राम देवकुली, थाना इचाक, हजारीबाग.
  • जसवा देवी उर्फ जसिया देवी (55), पति सुरेश ठाकुर, ग्राम देवकुली, थाना इचाक, हजारीबाग.
  • सुरेश ठाकुर (58), पिता स्व. कारी ठाकुर, ग्राम देवकुली, थाना इचाक, हजारीबाग.
  • पुलिस मामले की आगे की जांच में घटना के सभी पहलुओं को खंगाल रही है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *