गुमला: दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Gumla: दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुमला परिसर में विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य...

Blood donation camp
Gumla: Blood donation camp organized on World Brotherhood Day

Gumla: दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुमला परिसर में विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं दादी प्रकाशमणि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. इस दौरान उपायुक्त ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन से जुड़े लोगों से आवश्यक जानकारी ली.

रक्तदान मानव जीवन की रक्षा से सीधे जुड़ी सेवा है- DC 

उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा से सीधे जुड़ी सेवा है. दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है. विशेष रूप से युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आवश्यकता के समय जिले में जरूरतमंद मरीजों को पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराया जा सके. उपायुक्त ने रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की.

जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी समय पर मदद

शिविर में ब्लड बैंक, गुमला का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. वहीं मारवाड़ी युवा मंच, हब नेट संस्थान, विंग्स आईटी, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई. विभिन्न संस्थाओं से जुड़े विद्यार्थियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया. उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने भी रक्तदान शिविर में सहभागिता करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की.

इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुमला की मुख्य संचालिका बीके शांति दीदी के साथ बीके ममता, सुचिता, सुशीला, गीता, कुसुम, शिव, अमित, मंगल, ब्लड बैंक प्रभारी सुनील राम, राकेश कुमार, संजय अग्रवाल, पंचू साहू, खिलेश्वर साहू एवं अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य उपस्थित रहे. आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से जिलेवासियों को यह संदेश दिया गया कि रक्तदान एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मानव जीवन की रक्षा के लिए किया जाने वाला महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान है. सामूहिक सहभागिता से रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है.

ALSO READ: हजारीबाग: बेटी की मौत के दो महीने बाद भी इंसाफ का इंतजार, पिता का आरोप-पुलिस ने नामजद आरोपियों को खुला छोड़ रखा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *