एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव: अजीत कुमार, नवीन कुमार, भोला नाथ ओझा और आकाशदीप को निर्णायक बढ़त

Ranchi: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए वोटो की गिनती जारी है. इस बार चुनाव में बड़ा काउंटिंग अब लगभग...

Advocate Association Elections: Decisive lead for Ajit Kumar, Naveen Kumar, Bhola Nath Ojha, and Akashdeep.

Ranchi: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए वोटो की गिनती जारी है. इस बार चुनाव में बड़ा काउंटिंग अब लगभग अंतिम चरण में है और अब तक जो परिणाम सामने आए हैं वो बड़े फेरबदल की ओर इशारा कर रहे हैं. पहले कुछ राउंड की मतगणना के बाद ऋतु कुमार अध्यक्ष पद आगे थीं लेकिन शाम होते होते अजीत कुमार ने अब निर्णायक बढ़त बना ली है. वहीं नवीन कुमार महासचिव के पद पर 819 वोटो के साथ निर्णायक बढ़त की ओर दिखाई दे रहे हैं और आकाश दीप संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर अभी भी आगे चल रहे हैं. उपाध्यक्ष के पद पर राहुल गुप्ता भी आगे दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही लाइब्रेरी सचिव के पद पर भोला नाथ ओझा ने निर्णायक बढ़त बना ली है. इस बार के चुनाव में करीब 72 प्रतिशत वकीलों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया है. कुल 16 पदों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है. वर्तमान समय में ऋतू कुमार हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष हैं और नवीन कुमार महासचिव इन दोनों के समक्ष अपनी कुर्सी बचाना बड़ी चुनौती है.

यह भी पढ़ें: कोचिंग माफिया और BJP मिलकर छात्रों को भड़का रहे हैं : JMM

हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा

हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा है. क्योंकि अधिवक्ताओं के ज्वलंत मुद्दे और चार वर्षों के काम काम का आकलन कर अधिवक्ता इस बार वोटिंग की. अध्यक्ष पद के लिए इस बार वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा उम्मीदवार हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नवीन कुमार सिंह, अमरेश कुमार और जयशंकर तिवारी किस्मत आजमा रहे हैं वही महसचिव के पद के लिए नवीन कुमार, विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार के चुनाव में कुल 96 उम्मीदवार हैं. जिनकी किस्मत का फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *