कोडरमा: धनबाद रेल मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान

Koderma: धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज 22 अगस्त को...

टिकट चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों की जांच करते रेलवे कर्मी
टिकट चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों की जांच करते रेलवे कर्मी

Koderma: धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज 22 अगस्त को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया.

557 यात्रियों से 4.87 लाख रुपये जुर्माना वसूला

इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 557 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे. इस दौरान उनसे 4,87,660 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.

चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया. धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा. टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.

उचित टिकट के साथ यात्रा करने की अपील

धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है.

ALSO READ: गिरिडीह में पुलिस की रणनीति धरी रह गई, चौक-चौराहों पर होता रहा CM का पुतला दहन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *