चाईबासा: DAV स्कूल में सुपर एचीवर कार्यक्रम का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Chaibasa: डीएवी स्कूल, चाईबासा में सुपर एचीवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में...

Chaibasa: 'Super Achiever' event held at DAV School; meritorious students felicitated.

Chaibasa: डीएवी स्कूल, चाईबासा में सुपर एचीवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्मानित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज सम्मान पाने वाले सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई. आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. आगे भी इसी तरह निरंतर मेहनत करते रहें और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें.

यह भी पढ़ें: एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव: अजीत कुमार, राहुल गुप्ता, नवीन कुमार, आकाशदीप और भोला नाथ ओझा जीते

Chaibasa: 'Super Achiever' event held at DAV School; meritorious students felicitated.

निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें विद्यार्थी: DC

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान, अनुशासन, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं अच्छे संस्कार भी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानते हुए निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें तथा भविष्य में अपने परिवार, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए. उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से भी बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देते रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पहचान देना, उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा शिक्षा एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *