JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले पुतला दहन: बिना अनुमति जुलूस, उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा, तय रूट बदलकर किया उपद्रव, 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पढ़ें क्या-क्या है आरोप

Ranchi: राजधानी रांची के फिरायालाल चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकालने, सरकारी आदेश की अवहेलना करने,...

JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले पुतला दहन
JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले पुतला दहन

Ranchi: राजधानी रांची के फिरायालाल चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकालने, सरकारी आदेश की अवहेलना करने, सड़क पर आम लोगों व महिला से अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने के मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह एफआईआर रांची शहर के सीओ शिवशंकर पाण्डेय के बयान पर दर्ज की गई है.

कोतवाली थाना में FIR संख्या 184/2026 दर्ज किया गया है. जिसमें कुणाल कुमार, पीयूष, रविन्द्र पासवान, चंडी तिवारी, सुमित शर्मा, चितरंजन कुमार, विवेक पंडित, सौरभ बिरादर, प्रताप पटेल, जयराज, अकेन आनंद, सौरभ साहू, आकाश आनंद, विक्की भारती, अमीषा प्रसाद सहित 14 नामजद और 200 से 250 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया हैं.

जाने क्या है पूरा घटनाक्रम?

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 21 अगस्त को शाम करीब 04:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अल्बर्ट एक्का चौक पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इसी दौरान शाम लगभग 6:30 बजे JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले बापू वाटिका (मोराबादी) से करीब 200 से 250 युवा झंडा और बैनर लेकर एकत्र हुए.

बड़गाई अंचल अधिकारी विजय कुमार दास द्वारा जुलूस की अनुमति न होने की जानकारी दिए जाने के बावजूद, प्रदर्शनकारी जबरन बापू वाटिका से निकले और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े.

तय रूट बदलकर किया उपद्रव

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया हैं कि प्रदर्शनकारियों को जेल चौक से लाइन टैंक रोड की ओर जाना था, लेकिन वे तय रूट के विपरीत गुटका चौक, DC आवास, SSP आवास और रेडियम रोड की ओर बढ़ गए. पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने के बावजूद उग्र भीड़ मनमानी करती रही और JPSC कार्यालय के समक्ष पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करने लगी.

महिला से अभद्रता और आम लोगों से मारपीट

जुलूस के दौरान चडरी तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की. इसके बाद MG शोरूम, शारदा बाबू लेन और शास्त्री मार्केट और BSNL ऑफिस के पास लड़कों के साथ मारपीट की गई.

बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी भीड़ ने धक्का-मुक्की की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं. पुलिस ने घायल युवकों को तुरंत अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों और अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार को सौंपी गई है.

ALSO READ: चाईबासा: DAV स्कूल में सुपर एचीवर कार्यक्रम का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *