पाकुड़ नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में 29 योजनाओं पर चर्चा

Pakur: पाकुड़ नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक शनिवार को नगर परिषद सभागार में अध्यक्ष शबरी पाल की अध्यक्षता में आयोजित की...

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, पार्षद एवं अधिकारी
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, पार्षद एवं अधिकारी

Pakur: पाकुड़ नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक शनिवार को नगर परिषद सभागार में अध्यक्ष शबरी पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उपाध्यक्ष राणा ओझा एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी की उपस्थिति रहे. इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से जुड़े जनहित एवं विकास कार्यों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में कुल 19 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया. बोर्ड की बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित कुल 29 योजनाओं को लेकर चर्चा की गई. साथ ही नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर जोर

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि नगर का समग्र विकास बोर्ड की प्राथमिकता है. सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने पार्षदों से भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर बोर्ड के समक्ष रखने की अपील की, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों का समय पर समाधान किया जा सके.

अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य पाकुड़ शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर सुविधाओं वाला नगर बनाना है. इसके लिए सभी पार्षदों एवं अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी.

ALSO READ: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले पुतला दहन: बिना अनुमति जुलूस, उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा, तय रूट बदलकर किया उपद्रव, 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पढ़ें क्या-क्या है आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *