Bermo: बेरमो अनुमंडल के गोमिया में साइबर अपराधियों ने बिजली विभाग का अधिकारी बनकर व्यवसायी संत कुमार यादव को ठगी का शिकार बना 99 हजार रुपये ठग लिए. ठगों ने फोन पर गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से उक्त रकम की निकासी कर ली. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

बैंक और साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत
बताया गया कि इसी तरह की ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. विशेषज्ञों के अनुसार कोई भी सरकारी विभाग फोन पर OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN नहीं मांगता. अनजान लिंक पर क्लिक करने और ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए. पीड़ित ने तुरंत बैंक और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर ठगों की तलाश में जुटी है.

