हजारीबाग: मदरसा अहयाउल उलूम में इंटर प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति को लेकर साक्षात्कार

Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा खुर्द स्थित मदरसा अहयाउल उलूम में इंटर प्रशिक्षित शिक्षक के एक रिक्त पद पर नियुक्ति...

Seminary

Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा खुर्द स्थित मदरसा अहयाउल उलूम में इंटर प्रशिक्षित शिक्षक के एक रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को साक्षात्कार आयोजित किया गया. निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में लिखित और मौखिक परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों की योग्यता और प्रदर्शन का आकलन किया गया. प्रधानाध्यापक मो. मुमताज राजा ने बताया कि शिक्षक नियुक्ति के लिए कुल 13 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 10 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए. चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों की थी. इसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक मौखिक साक्षात्कार के लिए निर्धारित किए गए थे.

जैक की ओर से नियुक्त हुईं विषय विशेषज्ञ

नियुक्ति प्रक्रिया के तहत झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), रांची की ओर से बिस्मिल्लाह कौसर को विषय विशेषज्ञ नियुक्त किया गया था. उनकी देखरेख में साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई. साक्षात्कार में प्रो. डॉ. एस.जेड. हक, काउंसिल प्रतिनिधि मो. इसराइल और मो. सद्दाम हुसैन सहित अन्य लोग शामिल रहे. चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा और मौखिक प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया. इस अवसर पर मदरसा प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित थे. एक रिक्त पद पर होने वाली नियुक्ति को लेकर पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई गई.

Also Read : लालू यादव को भगवान कृष्ण का अवतार बता 251 किलो दूध से कराया अभिषेक, वैशाली में जुटे समर्थक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *