Pakur: पाकुड़ से सामने आए एक वीडियो ने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कई बच्चे कचरे से लदी एक गाड़ी के ऊपर बैठकर जाते दिखाई दे रहे हैं. गाड़ी में कचरे के बोरे जरूरत से अधिक मात्रा में लदे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे बैठे हुए हैं.

कचरे के बोरे के ऊपर बैठकर सफर करते दिखे बच्चे
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी पर प्लास्टिक और अन्य कचरे से भरे बोरे लदे हैं. इन्हीं बोरों के ऊपर बच्चे बैठकर सफर कर रहे हैं. चलते वाहन पर इस तरह बैठना कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
प्लास्टिक और कबाड़ चुनकर करते हैं गुजारा
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई नाबालिग बच्चे घूम-घूमकर प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कबाड़ सामग्री इकट्ठा करते हैं. इसके बाद इन सामग्रियों को गाड़ियों में भरकर बाजार में बेचते हैं. इसी दौरान बच्चों के वाहन पर बैठकर सफर करने का वीडियो सामने आया है.
बच्चों की सुरक्षा और भविष्य पर सवाल
नाबालिग बच्चों का इस तरह जोखिम भरे तरीके से कचरा ढोने और वाहन पर सफर करने का मामला उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य को लेकर सवाल खड़ा करता है. बच्चों को इस तरह के खतरनाक हालात में काम करने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है.
कार्रवाई की उठी मांग
वीडियो सामने आने के बाद संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है. साथ ही बच्चों की पहचान कर उनकी सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है.
ALSO READ: लालू यादव को भगवान कृष्ण का अवतार बता 251 किलो दूध से कराया अभिषेक, वैशाली में जुटे समर्थक
ALSO READ:

