कोडरमा: जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, किसान की बाउंड्री तोड़ी, मक्का की फसल बर्बाद

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के गडगी गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने किसान दशरथ साव...

जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, किसान की बाउंड्री तोड़ी

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के गडगी गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने किसान दशरथ साव की बाउंड्री तोड़ दी और खेत में लगी मक्का की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. घटना के बाद किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है.

रात करीब एक बजे गांव पहुंचा हाथी

पीड़ित किसान दशरथ साव ने बताया कि रात करीब एक बजे जंगली हाथी उनके बाउंड्री के पास पहुंचा. इसके बाद हाथी ने बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया और खेत में लगी मक्का की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया. अचानक हाथी के गांव में पहुंचने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

केला और अन्य फसलों को भी नुकसान

जंगली हाथी ने गांव के ही संजय साव के केला के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया. इसके अलावा खेत में लगी अन्य फसलों को भी हाथी ने बर्बाद कर दिया. लगातार हो रहे फसल नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.

ALSO READ: कोडरमा: जयनगर थाना प्रभारी ने 100 फलदार पौधों का किया वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुआवजा और सुरक्षा की मांग

पीड़ित किसान दशरथ साव ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों के पहुंचने को लेकर वन विभाग से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में जान-माल और फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *