धनबाद: हथियार और चोरी की दो बाइक के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार

Dhanbad: जिले के धनसार थाना पुलिस ने देर रात गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो बाइकों,...

Dhanbad: जिले के धनसार थाना पुलिस ने देर रात गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो बाइकों, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रविवार को सिटी एसपी और डीएसपी प्रकाश सोय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

गश्ती के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा:

22 अगस्त की देर रात कला संगम मनईटांड़ के पास गश्ती दल के पुलिस अधिकारियों ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोगों को देखा.पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी बाइक घुमाकर भागने लगे. इसके बाद गश्ती दल ने सिटी हाक्स के सहयोग से गांधीनगर शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा.

तलाशी में मिला देसी कट्टा और कारतूस:

गिरफ्तार आरोपियों से भागने का कारण पूछने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आजाद आलम की कमर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ और मुकेश कुमार की पैंट की जेब से एक जिंदा गोली मिली. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों मोटरसाइकिलें (सीडी-डीलक्स और हीरो ग्लैमर) उन्होंने मटकुरिया से चोरी की थीं और वे शहर में चोरी करने की नीयत से घूम रहे थे. हथिया
ALSO READ:कोडरमा: जयनगर थाना प्रभारी ने 100 फलदार पौधों का किया वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *