Ranchi: मोरहाबादी के अंतु चौक स्थित संजय कुमार मकान के एक कमरे में छोटा सा सोना-चांदी दुकान चलाने वाले सुनील सोनी के दुकान में 13 से 19 अगस्त की बीच चोरी हुई. चोर डेढ़ किलो चांदी, 15 ग्राम सोना और 70 हजार कैश की चोरी कर ली गयी. साथ ही सीसीटीवी कैमरा का तार काट दिया और डीवीआर भी चोरी कर ली. इस संबंध में सुनील के सोनी के पुत्र अभय सोनी ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पंडरा ओपी क्षेत्र के बाग लता निवासी अभय सोनी ने प्राथमिकी में कहा गया है कि 13 से 19 अगस्त तक घर में कुछ अनहोनी हो जाने के दुकान बंद था.

फुटेज के आधर पर चोर तक पहुंचने की है कोशिश
20 अगस्त को जब अभय के पिता ने दुकान खोला तो पाया कि डेढ़ किलो चांदी, 15 ग्राम सोना और अलमारी रखा कैश नहीं है. चोरी होने की जानकारी मिलते ही सुनील सोनी व अभय सोनी बरियातू थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस से अगल-बगल की सीसीटीवी के फुटेज के आधर पर चोर तक पहुंचने की गुहार लगायी गयी है.
ALSO READ : कोडरमा: जयनगर थाना प्रभारी ने 100 फलदार पौधों का किया वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

