Click Here
Click Here
Click Here

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे हजारीबाग, ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में शामिल हुए

हजारीबाग: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार आज 20 मार्च को हजारीबाग स्थित ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में...

हजारीबाग: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार आज 20 मार्च को हजारीबाग स्थित ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में शामिल हुए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक व्यवस्था और निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की.

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मां देव प्रिया, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप संतोषजनक पाया. उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन संसाधनों, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेख संधारण की भी समीक्षा की.

मौके पर वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त सभी 5 सुरक्षा कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर आवश्यक समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया.

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें आम आदमी पार्टी से श्री शशि सिंह एवं श्री शशि कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से राजेश उत्तम, भारतीय जनता पार्टी से श्री जयनारायण महतो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से श्री गणेश कुमार सीटू, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री निसार खान, आजसू से श्री परमेश्वर महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा से श्री सुनील कुमार तथा राष्ट्रीय जनता दल से श्री हीरामन यादव शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *