palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जमीन को लेकर हुआ विवाद, पांच आरोपियों गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में अशोक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर कहासुनी और विवाद चल रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गए आरोपियों में पथरा गांव निवासी संतोष पासवान, सुमित पासवान उर्फ सुधांशु कुमार, सोनू पासवान, सौरभ पासवान और रीता देवी शामिल हैं. पुलिस द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चन्दन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक छत्रधारी कुमार, संतोष कुमार दास, बिरेन्द्र कुमार मेहता, थाना के रिजर्व गार्ड और चौ० अमित कुमार शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की अनुसंधान की कार्रवाई कर रही है.
Also Read : भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया रांची जमशेदपुर मुख्य सड़क जाम
