Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मॉनसून सत्रः सदन में JPSC-JSSC को लेकर हंगामा जारी, बाबूलाल बोले- CM सदन में आ कर दें जवाब, कंटीला तार किसके आदेश से लगाया गया? सदन में कैग की रिर्पोट पेश

Ranchi: विधानमसभा में चल रहे मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी JPSC-JSSC को लेकर सदन में जोरदार हंगामा जारी रहा. सदन की...

Ranchi: विधानमसभा में चल रहे मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी JPSC-JSSC को लेकर सदन में जोरदार हंगामा जारी रहा. सदन की कार्यवाही जैसे ही दोपहर 12 बजकर 03 में मिनट में शुरू हुई, वैसे ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया. हंगामा देख सत्ता पक्ष के सदस्य भी वेल में घुस आए. सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल शांतिपूर्ण तरीके से छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन सरकार ने कंटीले तार लगा दिए. कंटीला तार बोर्डर पर लगाया जाता है, ताकि आतंकवादी न आ पाए. छात्रों पर लाठी-गोली चला रहे थे. आखिर कंटीला तार किसके आदेश पर लगाया गया? CM सदन में आकर बताएं. इसके बाद हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में पेश की कैग की रिर्पोट

इस बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में कैग की रिर्पोट पेश की. इससे पहले सदन की कार्यवाही जैसे ही 11 बजकर 07 मिनट में शुरू हुई. विपक्ष ने JPSC-JSSC को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए. प्रदीप यादव ने कहा कि सत्र आहुत है. कल छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया. उन्हें भी विधानसभा से आशा है कि उनका उत्तर मिले. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन भाजपा के द्वारा भेजे गए अराजक तत्वों से अराजगता फैलाने का प्रयास किया. वहीं, प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को वापस भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था की. सरकार पूरे घटनाक्रम को सदन में रखे और वस्तुस्थिति से अवगत कराए. इस पर स्पीकर ने बार-बार विधायकों से अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया. कहा कि सभी छात्र के हितैषी हैं. स्पीकर के बार-बार आग्रह के बाद भी हंगामा जारी रहा. हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी.

यह भी पढ़ें: ‌‌भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया रांची जमशेदपुर मुख्य सड़क जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *