Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ABVP कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने बसों में बैठाकर किया डिटेन, पुरानी विधानसभा के पास पुलिस ने रोका था

Ranchi: विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें...

Ranchi: विधानसभा घेराव के लिए प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें डिटेन कर बसों में बैठा दिया है. प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर मौके से हटाया जा रहा है. यह कार्रवाई पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शन के दौरान की गई, जहां बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे.

पुरानी विधानसभा के पास पुलिस ने रोका

इससे पहले धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा के पास ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी. विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया था. प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

पुलिस से तीखी झड़प के बाद बढ़ा तनाव

पूर्व में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज ABVP की ओर से विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होने के लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे. विधानसभा की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी.

Also Read: CBI जांच में कई बड़े नाम का खुलासा हो सकता है, इसलिए सरकार डर रही है- जयराम महतो

बैठकर की नारेबाजी

पुलिस की नाकेबंदी के बाद कई प्रदर्शनकारी मौके पर ही बैठ गए और सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस प्रशासन छात्रों की जायज आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है.

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रहे थे. प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया.

अब बसों में ले जाए जा रहे छात्र

फिलहाल प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं को डिटेन कर बसों में बैठाना शुरू कर दिया है. पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है. विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *