कोडरमा: स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का लगा स्टॉल, गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन व किफायती दाम की सराहना

Koderma: पलाश, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का स्टॉल प्रखंड कार्यालय...

Koderma: Stall set up featuring handmade Rakhis crafted by Self-Help Group members; quality, attractive designs, and affordable prices appreciated.

Koderma: पलाश, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का स्टॉल प्रखंड कार्यालय परिसर, मरकच्चो में लगाया गया है. स्टॉल का उद्घाटन अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM-JSLPS) प्रकाश रंजन ने किया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक राखियों की खरीदारी की और उत्पादों की उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन एवं किफायती दाम की सराहना की. इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों से अपील है कि वे दीदियों द्वारा बनाई गई स्वदेशी राखियां खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करें.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से छात्रों को जगी न्याय की उम्मीद, आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *