JLKM विधायक जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस, बोले जिस दिन झारखंड में सरकार बदलेगी, तुमसे पर्सनल खुन्नस निकालूंगा, कथित ऑडियो वायरल

Dhanbad: जिले के बरवड्डा थाना क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो और बरवड्डा थाना प्रभारी के बीच...

Dhanbad: जिले के बरवड्डा थाना क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो और बरवड्डा थाना प्रभारी के बीच फोन पर हुई तीखी बहस और गाली गलौज करते हुए एक कथित ऑडियो तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस वायरल ऑडियो का न्यूज वेव झारखंड कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है. वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान विधायक ने पुलिस अधिकारी की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया और सत्ता बदलने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. बहस की शुरुआत फर्जी सर्टिफिकेट और मोहर से जुड़े एक मामले को लेकर हुई.

पढ़े वायरल ऑडियो में किसने क्या कहा:

– विधायक जयराम महतो ने थाना प्रभारी से सवाल किया कि किसी के कहने पर जेएलकेएम के कार्यकर्ता को फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में नोटिस क्यों दिया गया.

– विधायक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने राजनीतिक खुन्नस में यह कार्रवाई की है.

– थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि उनके पास फर्जी मोहर बनवाए जाने का प्रमाण उपलब्ध है और दो तरह की मोहरों का मामला सामने आया है. पुलिस केवल कानून के अनुसार काम कर रही है.

– जयराम महतो ने कहा कि दुनिया में हजारों फर्जी सर्टिफिकेट बनते हैं, लेकिन पुलिस जानबूझकर जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है.

– विधायक ने कहा कि उन्होंने आरोप लगाया कि बरवड्डा थाने में क्या चल रहा है और कौन दलाली कर रहा है, यह सब जानते हैं.

– थाना प्रभारी ने कहा कि वे किसी के कहने पर काम नहीं कर रहे हैं और न ही फर्जी मोहर बनाने के लिए उन्होंने कहा था. उन्होंने कहा, सर, सब एक जैसे नहीं होते.

– विधायक ने कड़े शब्दों में कहा, “तुम बस इतना प्रार्थना करो कि जिंदगी भर जेएमएम की सरकार रहे. जिस दिन झारखंड में सरकार बदलेगी, तुमसे पर्सनल खुन्नस निकालूंगा. इस बात को किसी दीवार पर लिख लो, तुम चाहे जिस कोने में रहोगे.

– इस पूरी बातचीत के दौरान थाना प्रभारी लगातार संयम बनाए रखते हुए यह कहते सुने गए कि जो भी अपराध करेगा, उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी. घटना के बाद से यह वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

क्या है मामला:

बड़ा पिछरी की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर कर जाति और आवासीय प्रमाणपत्र एवं वंशावली बनाए जाने के आरोप में JLKM नेता गणेश दास की गिरफ्तारी के बाद 21 अगस्त की रात डुमरी विधायक जयराम महतो बरवाअड्डा पहुंचे थे. इसके बाद थाने में हंगामा हो गया. थाने में पहुंचे विधायक जयराम महतो के समर्थकों और मुखिया समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी. आरोप है कि इसी दाैरान विधायक पर भी हमला हुआ. उनके साथ मारपीट की गई. इस घटना को विधायक अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं. उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस घटना के बाद थाने के भीतर हुई हिंसा को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले में हरिजन एक्ट (SC/ST Act) समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
ALSO READ: JLKM विधायक जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस, बोले जिस दिन झारखंड में सरकार बदलेगी, तुमसे पर्सनल खुन्नस निकालूंगा, कथित ऑडियो वायरल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *