आस्था का अनोखा उदाहरण: चेन्नई की महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दान किए 4 करोड़, कहा- बढ़ाएं सुविधा

A unique example of faith: सोमवार को रामलला के प्रति आस्था का एक अनोखा उदाहरण रामजन्मभूमि परिसर में देखने को मिला. चेन्नई...

A unique example of faith: A female devotee from Chennai donated ₹4 crore for Ram Mandir staff, urging authorities to enhance facilities.

A unique example of faith: सोमवार को रामलला के प्रति आस्था का एक अनोखा उदाहरण रामजन्मभूमि परिसर में देखने को मिला. चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु एसनाग लक्ष्मी ने राम मंदिर के लिए जहां महज 10 हजार रुपये का दान दिया, वहीं मंदिर में कार्यरत कर्मियों के लिए चार करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया. इतनी बड़ी राशि मंदिर के बजाय वहां काम करने वाले कर्मचारियों के नाम किए जाने की चर्चा परिसर में भी होती रही. महिला श्रद्धालु ने दान के साथ अपनी मंशा भी स्पष्ट की. उन्होंने लिखा कि चार करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राम मंदिर में कार्यरत कर्मियों की सुविधाओं और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए.

यह भी पढ़ें: रक्षक बनी भक्षक, चतरा में खाकी पर लगा घिनौना दाग..!

A unique example of faith: A female devotee from Chennai donated ₹4 crore for Ram Mandir staff, urging authorities to enhance facilities.

मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े कुछ सुझाव भी ट्रस्ट को दिए

इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े कुछ सुझाव भी ट्रस्ट को दिए हैं. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद चढ़ावे की राशि में कमी आने की चर्चा रही है. हालांकि सावन मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ चढ़ावे में भी बढ़ोतरी हुई है. इसी बीच चार करोड़ रुपये का यह दान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खास बात यह है कि दानदाता ने मंदिर निर्माण या मंदिर के लिए बड़ी राशि देने के बजाय मंदिर की व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों को प्राथमिकता दी. महिला श्रद्धालु की ओर से दिए गए सुझावों में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर कुछ बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *