सरायकेला में होटल के बाहर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 9 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. टाटा-रांची नेशनल...

Seraikela:  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर आसनबनी स्थित होटल 10th Mile Stone के बाहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जमशेदपुर के कदमा स्थित विजय हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक के रूप में हुई है.

चाय पीकर होटल से निकलते ही हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे. चाय पीने के बाद जैसे ही वह होटल से बाहर निकलने लगे, पीछे से आए एक हमलावर ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि निखार के पीछे चार लोग एक साथ बाहर निकले थे, जिनमें से एक ने गोलीबारी की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने करीब 9 राउंड फायर किए. इनमें से 7 गोलियां निखार सबलोक को लगीं, जबकि 2 फायर मिसफायर हो गए. गंभीर हालत में उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मौके से खोखे और गोलियां बरामद

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल SDPO शिव प्रकाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वहां से खोखे तथा गोलियां बरामद की हैं. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. आपसी रंजिश और कारोबारी विवाद समेत कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हाईवे किनारे स्थित होटल में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

ALSO READ: कोडरमा: राजद नेता सुभाष यादव के नेतृत्व में राजद का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच शरबत, पानी और जूस का वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *