कोडरमा: राजद नेता सुभाष यादव के नेतृत्व में राजद का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच शरबत, पानी और जूस का वितरण

Koderma: राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक के समीप सेवा शिविर लगाया गया. झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम...

Koderma: RJD service camp led by RJD leader Subhash Yadav; distribution of sherbet, water, and juice among devotees.

Koderma: राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक के समीप सेवा शिविर लगाया गया. झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम तक कांवर पदयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के बीच राजद नेता सह कोडरमा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिवभक्तों के बीच शरबत, पानी और जूस का वितरण किया गया. मौके पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि कोडरमा में अंतिम सोमवारी को निकलने वाली कांवर पदयात्रा ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन है. इस आयोजन में हजारों लोग शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि राजद सेवाभाव में यकीन रखती है. राजद परिवार हर समुदाय और हर वर्ग में सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए काम करती है. सामाजिक और राजनीतिक कर्तव्य के तहत राजद परिवार ने धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई है. मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, मनोज रजक, संजय दास, मनोज मोदी, घनश्याम तुरी, सुनीला खटीक, अमरजीत कौर, गीता देवी, पवन भगत, सत्येंद्र कुमार समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में कानून का राज: 7 महीने में 113 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 22 ढेर और 50 ने किया आत्मसमर्पण, संगठित अपराध से जुड़े 193 अपराधी पकड़े गए

Koderma: RJD service camp led by RJD leader Subhash Yadav; distribution of sherbet, water, and juice among devotees.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *