Asansol/Jamtara:दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 24 से 30 अगस्त 2026 तक संयुक्त इंजीनियरिंग, TRD और S&T रोलिंग ब्लॉक के तहत विकास एवं अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे. इसके चलते इस रूट पर चलने वाली कई सवारी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने, जबकि कुछ को अल्प-समापन और अल्प-प्रारंभ के साथ चलाने का निर्णय लिया है.

आसनसोल-आद्रा मेमू कई दिनों तक रद्द
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 24 अगस्त तथा 26 से 30 अगस्त 2026 तक रद्द रहेगी. वहीं, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 24, 27 और 28 अगस्त को पूरी तरह रद्द रहेगी.
आसनसोल-टाटानगर मेमू आद्रा तक चलेगी
68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 24, 26, 27 और 29 अगस्त को आद्रा में ही अल्प-समापन और अल्प-प्रारंभ किया जाएगा. इन तारीखों पर आद्रा और टाटानगर के बीच ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 28 और 30 अगस्त को आद्रा में ही अल्प-समापन करेगी. इन दोनों दिनों आद्रा-आसनसोल के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.
बाराभूम और पुरुलिया जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू 28 और 30 अगस्त को आद्रा से ही अल्प-प्रारंभ होगी. इन तारीखों पर आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी. इसके अलावा 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 25, 26 और 29 अगस्त को आद्रा में अल्प-समापन और अल्प-प्रारंभ की जाएगी. इन दिनों आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित तारीखों पर यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें.
ALSO READ: सरायकेला: स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ सेवाएं सुनिश्चित करने के DC ने दिए निर्देश

