झारखंड: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 शिक्षा अधिकारी प्रोन्नत होकर बने उप निदेशक

Ranchi: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 24 अगस्त को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर झारखंड शिक्षा सेवा के...

Jharkhand: Major administrative reshuffle in the Education Department; 23 education officers promoted to Deputy Director rank.

Ranchi: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 24 अगस्त को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर झारखंड शिक्षा सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर प्रमोशन दिया है. विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत झारखंड शिक्षा सेवा-02 (मूल कोटि) के कुल 23 अधिकारियों को झारखंड शिक्षा सेवा-01 के अंतर्गत उप निदेशक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के समकक्ष पदों पर प्रोन्नति दी गई है. इस प्रोन्नति के साथ ही अधिकारियों का वेतनमान PB-II (ग्रेड पे-5400, पे मैट्रिक्स लेवल-9) से बढ़ाकर PB-III (ग्रेड पे-6600, पे मैट्रिक्स लेवल-11) कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत की दो-टूक: कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे कैंपा योजनाओं का असर; हाथी कॉरिडोर की होगी मैपिंग

प्रोन्नत हुए अधिकारियों की सूची:

– प्रवीण रंजन
– प्रिंस कुमार
– अभय कुमार शील
– कुमारी नीलम
– निशु कुमारी
– विनय कुमार
– मिथिलेश केरकेट्टा
– संतोष गुप्ता
– वसीम अहमद
– बिनोद कुमार
– अतुल कुमार चौबे
– नयन कुमार
– दास सुनंदा चन्द्रमौलेश्वर
– मनोज कुमार
– संजीत कुमार
– दीपक राम
– मुकुल राज
– टोनी प्रेमराज टोप्पो
– चार्ल्स हेम्ब्रम
– अनिता पुरती
– आशीष कुमार हेम्ब्रम
– मिथिला टुडू
– जयन्त कुमार मिश्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *