Ranchi : झारखंड पुलिस शिक्षा कोष और परोपकारी कोष की स्क्रीनिंग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कल यानी 25 अगस्त 2026 को बुलाई गई है. यह बैठक पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर बारह बजे से शुरू होगी. बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप-महानिरीक्षक(बजट) करेंगे. इस संबंध में बजट शाखा द्वारा आज एक आधिकारिक पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं.

अधिकारियों और संघ पदाधिकारियों को बुलाया गया
बैठक में विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक और झा.स.पु.-2 (JAP-2) टाटीसिलवे के समादेष्टा मुख्य रूप से शामिल होंगे. इसके अलावा पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है.
शिक्षा सहायता और आर्थिक राहत के प्रस्तावों की होगी समीक्षा
इस स्क्रीनिंग समिति की बैठक में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को मिलने वाली शिक्षा सहायता तथा परोपकारी कोष से दी जाने वाली अन्य वित्तीय राहतों से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी. पात्र आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद फंड जारी करने की मंजूरी दी जा सकती है.
ALSO READ: ‘हाथी चले बाजार…’ बयान पड़ा भारी, BPSC परीक्षा नियंत्रक पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन

