परिसीमन में आदिवासी आरक्षित सीटों में संभावित कटौती पर बंधु तिर्की की चाईबासा में बैठक, 30 अगस्त की रैली को लेकर बनेगी रणनीति

Chaibasa: आगामी परिसीमन में आदिवासियों के लिए आरक्षित लोकसभा और विधानसभा सीटों में संभावित कटौती के मुद्दे को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला...

30 अगस्त की रैली को लेकर बनेगी रणनीति
30 अगस्त की रैली को लेकर बनेगी रणनीति

Chaibasa: आगामी परिसीमन में आदिवासियों के लिए आरक्षित लोकसभा और विधानसभा सीटों में संभावित कटौती के मुद्दे को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में आदिवासी सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक 25 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस (परिसदन), चाईबासा में होगी.

30 अगस्त की रैली में भागीदारी को लेकर बनेगी रणनीति

आयोजकों के अनुसार, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में आगामी 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में पश्चिमी सिंहभूम जिले से सामाजिक संगठनों की भागीदारी और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जाएगी तथा इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी.

रैली को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बंधु तिर्की

बैठक के बाद शाम 3:30 बजे सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की द्वारा ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. इसमें रैली के उद्देश्यों और संबंधित मुद्दों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखे जाने की बात कही गई है. आयोजकों ने चाईबासा के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

ALSO READ: चीनी की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, ISMA ने बताया आखिर क्यों महंगी हो रही है चीनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *