रांची: सरना झंडा और धार्मिक स्थल से जुड़ा बोर्ड हटाने पर आदिवासी समाज का प्रदर्शन

Ranchi: हातु बाई ठाव से बोर्ड और सरना झंडा हटाए जाने का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया. नाराज आदिवासी समाज के...

सरना झंडा और धार्मिक स्थल

Ranchi: हातु बाई ठाव से बोर्ड और सरना झंडा हटाए जाने का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया. नाराज आदिवासी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष झारखंड राज्य आवास बोर्ड के मुख्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हातु बाई ठाव आदिवासी समाज का पारंपरिक धार्मिक स्थल है, जहां लंबे समय से पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं. आरोप है कि बिना जानकारी दिए यहां लगा बोर्ड और सरना झंडा हटाकर आवास बोर्ड कार्यालय परिसर में रख दिया गया. विरोध बढ़ने के बाद आवास बोर्ड प्रबंधन ने हटाए गए बोर्ड और सरना झंडे को समाज के लोगों को वापस कर दिया. इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ दोनों को फिर से स्थापित कर दिया. समाज के लोगों ने कहा कि हरमू हाउसिंग बोर्ड के लिए आदिवासी समाज ने जमीन दी है. इसके बावजूद उनके पारंपरिक धार्मिक स्थल की सुरक्षा और सम्मान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा से जुड़े हैं, जहां पूजा-अर्चना के साथ मृत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए भी पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं.

AlsoRead:झारखंड में मानसून मेहरबान: लो प्रेशर के असर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *