Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल

चतरा: जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के जेहरा व बंदरचुआ गांव में शुक्रवार को हुई अलग-अलग वज्रपात घटना मे तीन महिलाओं की मौत...

lightning
चतरा में वज्रपात से तीन महिला की मौत, दो घायल

चतरा: जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के जेहरा व बंदरचुआ गांव में शुक्रवार को हुई अलग-अलग वज्रपात घटना मे तीन महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग घायल हो गये. मृतकों में सिंघानी पंचायत की बंदरचुआ निवासी शमा परवीन (25) पति मो. महफुज और जेहरा गांव की पूनम देवी (21), कल्याणी देवी (22) पति संजय भुइंया शामिल है. पूनम देवी और कल्याणी देवी दोनों मृतिका आपस में सौतन थीं. घायलो में बंदरचुआ गांव निवासी उजेफा खातून उर्फ लाडो, जैबुन निशा व महिला शामिल है.

 

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम का करवट बदला. आंधी तुफान के साथ बारिश हुई. इसी दौरान बंदरचुआ में पेड़ के नीचे शमा परवीन महुआ फल चुन रही थी. इस दौरान वज्रपात होने से उनकी मौत हो गयी. वहीं अन्य दो लोग घायल हो गये. इधर, जेहरा में पूनम देवी और कल्याणी देवी घर में थी. इस दौरान घर के आंगन में वज्रपात हुआ. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों को सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाने के क्रम में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल

घटना की सूचना पाकर बीडीओ सह सीओ उदल राम बंदरचुआ गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली. घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है. ईद की खुशी बंदरचुआ गांव में मातम में बदल गया है. सीओ सह बीडीओ ने कहा कि मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गैस संकट के बीच ‘पुराने सहारे’ की वापसी: अब केरोसिन से जलेगा चूल्हा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *