Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

डूरंड कप: पिछड़ने के बाद दिल्ली SC की दमदार वापसी, जमशेदपुर FC को 2-1 से हराया

Ranchi: मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए डूरंड कप मुकाबले में दिल्ली SC ने शानदार वापसी करते...

दिल्ली SC ने पलटा मैच
दिल्ली SC ने पलटा मैच

Ranchi: मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए डूरंड कप मुकाबले में दिल्ली SC ने शानदार वापसी करते हुए जमशेदपुर FC को 2-1 से हरा दिया. पहले हाफ में एक गोल से पीछे रहने के बावजूद दिल्ली की टीम ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाया और लगातार दो गोल कर मैच अपने नाम कर लिया.

पहले हाफ में जमशेदपुर FC ने बनाई बढ़त

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच तेज मुकाबला देखने को मिला. जमशेदपुर FC ने शुरुआती मिनटों में लगातार हमले किए और कई बार दिल्ली के गोलपोस्ट पर दबाव बनाया. हालांकि दिल्ली के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए टीम को शुरुआती झटके से बचाए रखा.

लगातार प्रयासों के बाद 21वें मिनट में जमशेदपुर FC को सफलता मिली और टीम ने पहला गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद भी जमशेदपुर ने बढ़त बनाए रखी और पहले हाफ की समाप्ति तक इसी स्कोर के साथ आगे रही.

दूसरे हाफ में दिल्ली SC ने पलटा मैच

दूसरे हाफ में दिल्ली SC पूरी तरह बदले हुए तेवर के साथ मैदान में उतरी. टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और जल्द ही बराबरी का गोल दागकर मुकाबले को 1-1 कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद 55वें मिनट में दिल्ली ने एक और शानदार गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली.

बढ़त मिलने के बाद दिल्ली SC ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल पर पकड़ बनाए रखी. जमशेदपुर FC ने अंतिम मिनटों तक बराबरी के लिए लगातार कोशिश की, लेकिन दिल्ली की मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने उसके सभी प्रयास नाकाम कर दिए. निर्धारित समय तक स्कोर 2-1 ही रहा और दिल्ली SC ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए डूरंड कप में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की.

ALSO READ: 21 साल पुराने CCL के अवैध तरीके से कोयला ट्रांसपोर्टिंग मामले में पूर्व मुख्य महाप्रबंधक एवं कंपनी प्रतिनिधि बरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *