पलामू: गोली लगने के एक घंटे बाद अस्पताल पहुंचा युवक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Palamu: शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता में मंगलवार रात गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान लेस्लीगंज...

Palamu Hospital

Palamu: शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता में मंगलवार रात गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद वह खुद करीब रात 9:30 बजे अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच 

घटना रात करीब 8:30 बजे जेलहाता क्षेत्र में हुई. घटना के करीब एक घंटे बाद युवक के अस्पताल पहुंचने को लेकर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. युवक ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किन कारणों से लगी है. फिलहाल पुलिस के अनुसार पूरी घटना है संदिग्ध हैं, पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: सोनारी आस्था टेक सिटी की चर्चित ज्योति अग्रवाल मर्डर केस में पति रवि अग्रवाल को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *