झारखंड सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर कार्रवाई के लिए समिति गठित की, विकास आयुक्त होंगे अध्यक्ष

रांचीः झारखंड सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर अग्रतर कार्रवाई के लिए एक समिति का गठन किया है. इस...

रांचीः झारखंड सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर अग्रतर कार्रवाई के लिए एक समिति का गठन किया है. इस समिति की अध्यक्षता विकास आयुक्त करेंगे और इसमें विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव शामिल होंगे. समिति का कार्यपंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर अनुवर्ती कार्रवाई के लिए सुझाव गठित करना है. साथ ही समिति के गठन की तिथि से 3 माह के अंदर सरकार को अंतिम प्रतिवेदन(एटीआर) उपलब्ध कराना है.

ये होंगे समिति के अध्यक्ष व सदस्य:

• विकास आयुक्त – अध्यक्ष
• नगर विकास विभाग के सचिव (सदस्य)
• वित्त विभाग के सचिव( सदस्य)
• पंचायती राज विभाग के सचिव(सदस्य)
• वित्त विभाग के विशेष सचिव या अपर सचिव या संयुक्त सचिव मेंबर सेक्रेट्री होगें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *