झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने दिया पांच दिनों का अल्टीमेटम, विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: थानेदार के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. एसोसिएशन...

Ranchi: थानेदार के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच दिनों के भीतर विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारीकी मांग की है, ऐसा न होने पर राज्य भर के पुलिसकर्मी बड़े आंदोलन पर जाने के लिए मजबूर होंगे.

आधी रात को थाने में बवाल और तोड़फोड़ का आरोप

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बताया कि यह घटना 21 अगस्त 2026 की रात को घटी. आरोप है कि विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी कि सरकार बदलने दो, तुम झारखंड के जिस थाने में रहोगे, खोज कर तुम्हारी नौकरी बर्बाद कर दूंगा. ऑफ ड्यूटी रहने पर सबक सिखाऊंगा. इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में टेबल पर रखे सामानों को तितर-बितर कर दिया और उनकी नाम नेम प्लेट तोड़ दी.

Read Also: लोहरदगा में रक्षाबंधन को लेकर सजा राखी बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

बीएनएस के तहत संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

थाना प्रभारी रवि कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर बरवाअड्डा थाना में 22 अगस्त 2026 को काण्ड सं० 146/26 दर्ज किया गया है. इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352, और 3(5) के तहत डुमरी विधायक, 10 नामजद तथा 40-50 अज्ञात समर्थकों को आरोपी बनाया गया है.

 पुलिसकर्मियों में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और धनबाद शाखा ने इस घटना को वर्दीधारियों के मान-सम्मान और गरिमा पर ठेस बताया है. एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में ठोस कदम उठाए जाएं. उन्होंने आशंका जताई है कि विधायक के बयानों से पुलिसकर्मियों के जान-माल को भी नुकसान पहुंच सकता है. एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि अगले 5 दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो राज्य के तमाम पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध जताएंगे और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम उठा सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *