बोकारो: तेनुघाट डैम में आत्महत्या के इरादे से पहुंची नाबालिग, चट्टान पर चढ़कर बचाई जान

Bokaro: गोमिया में एक नाबालिग युवती ने बुधवार को पारिवारिक कलह से आहत होकर आत्महत्या करने के इरादे से तेनुघाट डैम पहुंची...

तेनुघाट डैम में आत्महत्या के इरादे से पहुंची नाबालिग

Bokaro: गोमिया में एक नाबालिग युवती ने बुधवार को पारिवारिक कलह से आहत होकर आत्महत्या करने के इरादे से तेनुघाट डैम पहुंची थी. गुस्से में वह सीधे पानी में उतर गई. हालांकि, तेज बहाव के बीच पहुंचने पर मौत का मंजर देखकर उसका आत्महत्या का इरादा बदल गया.

तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी

जान बचाने के लिए युवती किसी तरह पानी के बीच उभरी एक बड़ी चट्टान पर चढ़कर बैठ गई. उस समय डैम से करीब 6,000 क्यूसेक प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी बह रहा था. चारों तरफ तेज बहाव के बीच युवती अकेली चट्टान पर फंसी हुई थी.

लोगों ने देखा तो मची अफरा-तफरी

डैम पर घूम रहे कुछ लोगों की नजर युवती पर पड़ी. इसके बाद पूरे परिसर में उसके फंसे होने की सूचना फैल गई. जानकारी मिलते ही तेनुघाट पुलिस और तेनुघाट बांध प्रमंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. बताया गया कि उस समय डैम के 5 रेडियल और 1 अंडर स्लुइस गेट खुले हुए थे.

ALSO READ: हजारीबाग: विष्णुगढ़ में गूंजा अमन का पैगाम, अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलाद-उन-नबी

सभी गेट बंद कर शुरू किया गया रेस्क्यू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल डैम के सभी 6 गेट बंद करा दिए. पानी का बहाव कम होने के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पुलिस परिजनों से संपर्क में जुटी

रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. समय रहते प्रशासन की तत्परता से युवती की जान बच गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *