बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भी पत्र लिखें बाबूलाल: राकेश सिन्हा

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के मुद्दे पर पत्र लिखना बाबूलाल मरांडी की जिम्मेदारी है, तो उन्हें बिहार में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए.

बिहार में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में छात्रों के मुद्दे पर चिंता जताने वाले भाजपा नेताओं को बिहार के छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है. सरकार को लाठीचार्ज या वाटर कैनन के बजाय छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.

बाबूलाल मरांडी से पूछा सवाल

राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से सवाल किया कि अगर बिहार में छात्रों पर हुई कार्रवाई गलत है, तो वे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र कब लिखेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति में राज्य बदलने के साथ नैतिकता का पैमाना भी नहीं बदलना चाहिए.

MMDR बिल को लेकर भी पत्र लिखने की मांग

राकेश सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के नेता प्रतिपक्ष हैं और राज्य के हितों के प्रति उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने मांग की कि बाबूलाल मरांडी प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर MMDR बिल वापस लेने की मांग करें, क्योंकि यह मुद्दा झारखंड के हित से जुड़ा है और इसे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए.

सभी राज्यों में समान रुख अपनाने की अपील

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकार, लोकतांत्रिक आंदोलन और बातचीत के जरिए समस्याओं के समाधान में विश्वास करती है. भाजपा नेताओं को भी सभी राज्यों में एक समान लोकतांत्रिक रुख अपनाना चाहिए.

ALSO READ:नेपाल में महातबाही! 105 भारतीयों समेत सैकड़ों पर्यटकों का सुराग नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *